amitabh bachchan: lifestyle amitabh bachchan is a timeless fashion icon

1/6

बिग बी के इन लुक्स के आगे टिकना मुश्किल ही नहीं मुमकिन

बिग बी के इन लुक्स के आगे टिकना मुश्किल ही नहीं मुमकिन

अद्भुत, अविस्मरणीय और अविश्वसनीय, न… न…. हम आपको यहां कोई हिंदी ट्यूटोरियल का ज्ञान नहीं दे रहे हैं, बल्कि बी-टाउन के उस स्टाइल आइकॉन की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से फैशन की परिभाषा को ही बदल दिया। बॉलीवुड के सदाबहार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में भी नए-नवेले एक्टर्स को अपने स्टाइल के आगे टिकने नहीं देते। क्लासिक, समकालीन और विचित्र का सही मिश्रण अभिनेता के फैशन गेम में साफ झलकता है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उनके वो लुक्स जिन्होंने एक नहीं बल्कि बार-बार तारीफ बटोरीं।

2/6

बेल बॉटम और फ्लेयर्ड पैंट

बेल बॉटम और फ्लेयर्ड पैंट

सुपरस्टार ने अपनी एक फिल्म में बेल बॉटम और फ्लेयर्ड पैंट को पहनना शुरू किया था। जो देखते ही देखते फैशन का एक ऐसा ट्रेंड बन गया जिसे हर किसी ने कॉपी किया।

3/6

जैकेट लाइट

जैकेट लाइट

अपनी फिल्म याराना के एक गाने में अमिताभ बच्चन ने जैकेट लाइट को पहना था, जिसने स्क्रीन पर आते ही धमाल मचा दिया। अभिनेता के इस लुक की हर तरफ चर्चा हुई थी।

4/6

लव फॉर ब्राइट कलर्स

लव फॉर ब्राइट कलर्स

अभिनेता के वॉर्डरोब में आपको ब्राइट कलर्स का शानदार कलेक्शन देखने को मिल जाएगा। नियॉन जूतों से लेकर लाल पैंटसूट तक वह जो कुछ भी पहनते हैं उसमें स्टाइल का तड़का लगाना नहीं भूलते।

5/6

बंदगला एंड कॉस्टिक सूट

बंदगला एंड कॉस्टिक सूट

अपने हिट टेलीविजन शो कौन बनेगा करोड़पति में मिस्टर बच्चन ने अभी तक कुछ बेहतरीन लुक्स अपनाए हैं। जिसमें बंदगला से लेकर कॉस्टिक सूट तक, शामिल हैं। बिग बी के इन लुक्स को देखकर उनकी फैशन चॉइस का साफ पता चलता है।

6/6

Hoodie स्टाइल

Hoodie स्टाइल

एक स्टाइल जो अभिनेता और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के बीच कॉमन है वह है Hoodie लव। जी हां, चाहे वह किसी शूट के लिए हो, या फिर फिल्म की स्क्रीनिंग इवेंट में बिग बी अक्सर हुडी पहनना पसंद करते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here