उमरिया – जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम लोढ़ा में एन एच 78 पर ग्राम लोढ़ा निवासी 24 वर्षीय युवक नीलेश यादव पिता रामनाथ यादव को बीती रात जानबूझ कर किसी वाहन ने ठोकर मार कर भाग गया जिसकी सूचना उसके परिजनों को लगी तो तत्काल जिला अस्पताल लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रिफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचते ही युवक नीलेश की मौत हो गई वहां से पोस्टमार्टम करवाई उपरांत शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीण और समाज के लोग आक्रोशित हो गये जो सभी लोग शव को हाईवे पर रख कर सड़क जाम कर दिए देखते ही देखते हजारों लोग जमा हो गये और लगभग चार से पांच घंटे हाईवे जाम रहा उमरिया कोतवाली पुलिस और एसडीओपी सहित मौके पर पहुंच गए लेकिन ग्रामीण किसी की बात सुनने को तैयार ही नहीं रहे लगभग दो घंटे के जाम के बाद दस मिनट के लिए जाम खुला कुछ एम्बुलेंस को रास्ता दिया गया लेकिन तब तक नीलेश के मौत की खबर सुन कर और लोग वहां जमा हो गये और फिर से सड़क जाम कर दिए, जिसने भी नीलेश के मौत की खबर सुन आक्रोशित हो गया क्योंकि नीलेश पेशे से ऑटो चालक था और पैसे नहीं होने पर भी लोगों की मदद करता था, जिस कारण दुबारा लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा l एसडीपी पुन्नू सिंह परस्ते के अथक प्रयास से जाम खुलवाया गया और आश्वासन दिया गया है हम जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेंगे वहीं वाहन का पता तो चल गया, दुर्घटना कारित करने वाला वाहन गांव के ही किसी साहू का बताया गया है क्योंकि उक्त वाहन नीलेश को ठोकर मारने के बाद दूसरे खड़े ट्रक में भी ठोकर मारा है l
एसडीओपी उमरिया पुन्नू सिंह परस्ते ने बताया कि एक्सीडेंट का प्रकरण प्रथम दृष्टया दर्ज कर लिया गया है वहीं जांच के बाद अपराध में धाराएं बढ़ाई जाएंगी एवं जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसकी शिनाख्त कर ली गई है l गौरतलब है कि जब से पुलिस चौकी सिविल लाइन का प्रभार एस आई भूपेन्द्र पंत को मिला है तब से लगातार सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में अपराधों में बढ़ोत्तरी हो रही है और यही कारण है कि जनता में आक्रोश बढ़ रहा है l


