ankita lokhande looks unrecognizable: lifestyle ankita lokhande looks unrecognizable in her latest photos

1/7

अंकिता लोखंडे को इन तस्वीरों में पहचानना हुआ मुश्किल

ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अदाकारा में से एक हैं। लेकिन हाल ही में उनका जो लुक देखने को मिला वह कुछ ऐसा था कि तस्वीरों में अंकिता को पहचानना भी मुश्किल सा लगने लगा।

2/7

ड्रेस ग्लैमरस लेकिन चेहरा…

अंकिता एक अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान उन्होंने वाकई ग्लैमरस लुक चुना था, लेकिन इसे छोड़ जब उनके चेहरे पर नजर गई तो ऐक्ट्रेस को पहचानने के लिए तस्वीर को बार-बार जूम करना पड़ा।

3/7

शॉर्ट ड्रेस विद फुल स्लीव्स

अंकिता ने इस शो के लिए The Coveted की शॉर्ट ब्लैक ड्रेस चुनी थी, जिसमें फुल स्लीव्स थीं। वहीं वेस्ट पर लाइनिंग डिजाइन का बेल्ट था।

4/7

फंकी लुक के साथ फंकी जूलरी

इस लुक के साथ अंकिता के बालों को पोनी में स्टाइल किया गया था, वहीं जूलरी में ऐक्ट्रेस ने वन साइड ईयरकफ और दूसरे में टॉप्स व हाथों के लिए खास रिंग्स को चुना था।

5/7

मेकअप ने बदला लुक

ड्रेस से लेकर बाकी चीज की बात करें तो वह तो यकीनन अच्छे ही थे, लेकिन अंकिता के चेहरे पर किए गए न्यूड मेकअप ने मानों उनके चेहरे को ही बदल दिया था।

6/7

खूबसूरती को हाईलाइट नहीं कर सका मेकअप

न्यूड टोन फाउंडेशन से लेकर लिपस्टिक और उस पर से स्मोकी आईज उनकी खूबसूरती बढ़ाने की जगह उसे दबाते दिखे।

7/7

फैन्स से मिला ऐसा रिस्पॉन्स

शायद अगर सिर्फ लिपस्टिक का ही शेड बदल दिया जाता तो अंकिता का लुक इतना वियर्ड नहीं लगता। वैसे फैन्स तो अदाकारा के इस लुक पर भी दिल देते दिखे। उन्होंने अपनी इस फीलिंग को कॉमेंट्स के जरिए जाहिर किया। (फोटो साभार: योगेन शाह और इंस्टाग्राम@ankita lokhande)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here