एक्ट्रेस अन्ना जयसिंघानी ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर आध्यात्मिक जीवन का मार्ग चुन लिया है। अब वह अपना जीवन भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में समर्पित करते हुए वृंदावन में रह रही हैं।अन्ना, जिनका नया नाम अब अन्ना परी हरिवंशी हो गया है, ने बताया कि उन्हें भक्ति में ही सच्ची शांति मिली है। उन्होंने कहा कि शोबिज की चकाचौंध और भौतिक जीवन उन्हें भ्रम जैसा लगता है, जबकि कृष्ण नाम का जाप उन्हें आंतरिक सुकून देता है।अपने यूट्यूब चैनल “मेरो वृंदावन” पर उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने आस्था और सादगी भरा जीवन चुना है, जो उन्हें वास्तविक खुशी देता है।ग्वालियर की रहने वाली अन्ना को बचपन से ही रचनात्मक कार्यों, खासकर डांस में रुचि थी। अपने सपनों को साकार करने के लिए वह मुंबई पहुंचीं और साल 2011 में फ्रीलांस कोरियोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इस दौरान उन्हें सलमान खान और कोरियोग्राफर थॉमस पॉलसन के साथ काम करने का मौका भी मिला।हालांकि, करियर की ऊंचाइयों के बीच उन्होंने आध्यात्मिकता की ओर रुख किया और अब पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में लीन होकर वृंदावन में अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।


