कॉकेशस/येरेवान: एक तरफ भारत और चीन की सेनाएं एलएसी पर आमने-सामने खड़ी हैं, लेकिन दुनिया में दो पड़ोसी देश ऐसे हैं जहां पर भीषण जंग चल रही है. अजरबैजान और अर्मेनिया (Armenia) के बीच जंग 6 दिनों से जारी है. अब तक इस जंग में 2700 सैनिकों की मौत हो चुकी है और अब दोनों देश एक दूसरे के लोगों को भी निशाना बना रहे हैं. इस बीच बड़ी खबर ये है कि अब तुर्की (Turkey) और पाकिस्तान (Pakistan) ने अजरबैजान के पक्ष में आतंकवादियों को युद्ध में उतार दिया है. ZEE NEWS के सहयोगी चैनल WION को इस बात की जानकारी अर्मेनिया के उप विदेश मंत्री ने दी है. टर्की और पाकिस्तान की वजह से दो देशों के इस युद्ध के विश्वयुद्ध (World War) में तब्दील होने की आशंका बढ़ गई है.
नागोर्नो-काराबाख पर कब्जे को लेकर जंग
नागोर्नो-काराबाख (Nagorno-Karabakh) अजरबैजान ओर अर्मेनिया के बीच युद्ध का मैदान बना हुआ है. ईसाई बहुल अर्मेनिया के खिलाफ इस्लाम बहुल देश अजरबैजान को इस्लामी देश पूरा समर्थन देकर बर्बाद करना चाहते हैं. इस साजिश के खेल का अगुवा तुर्की है, जिसे पाकिस्तान सहयोग दे रहा है. फ्रांस (France) ने भी माना है कि तुर्की ने सीरिया में लड़ रहे हजारों जिहादी लड़ाकों को अजरबैजान की तरफ से लड़ने के लिए भेजा है.
दूसरे शहरों पर भी जंग का साया
नागोर्नो-काराबाख में कब्जे के लिए जारी इस जंग का असर अर्मेनिया और अजरबैजान के कई शहरों में नज़र आ रहा है. दोनों ही देश एक दूसरे पर आम लोगों पर हमला करने का आरोप लगा रहे हैं. लोगों के घर और सामान पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं. अजरबैजान अपने किलर ड्रोन से अर्मेनिया के टैंकों को निशाना बना रहा है तो अर्मेनिया की मिसाइलें अजरबैजान के टैंकों पर आफत बनकर बरस रही हैं. इस युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 2700 से ज्यादा सैनिक मारे जा चुके हैं. ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.
आम लोगों को निशाना बना रहा है अजरबैजान: अर्मेनिया
अर्मेनिया के उप विदेश मंत्री ने हमारे सहयोगी चैनल WION से खास बातचीत करते हुए बताया अजरबैजान अपन लड़ाकू विमानों और अर्टिलरी से अर्मेनिया के लोगों को निशाना बना रहा है. अजरबैजान ने अपने सैन्य उपकरणों, हवाई जहाज, भारी तोपखाने के साथ नागोर्नो काराबाख पर हमला शुरू किया है. अजरबैजान आम नागरिकों और राजधानी पर हमला कर रहा है जिससे कई मौतें हुई हैं. अर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने अजरबैजान के एक सैन्य विमान और एक ड्रोन विमान को मार गिराने का दावा किया है.
भारी पड़ रहा है अजरबैजान?
अजरबैजान ने दावा किया है कि उसकी तोपों ने रातभर अर्मेनिया के सैनिकों पर गोले बरसाए हैं और भारी नुकसान पहुंचाया है. नागोर्नो-काराबाख में रातभर बमबारी की आवाजें आती रहीं. अजरबैजान के ड्रोन विमानों ने कई जगहों पर बम भी गिराए. पांच दिन बाद भी इस युद्ध की आग ठंडी नहीं पड़ी है. जैसे जैसे युद्ध आगे बढ़ रहा है. मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, लेकिन युद्ध में आतंकवादियों की एंट्री के बाद स्थिति और भयानक हो सकती है.
LIVE टीवी: