Assamese bride silk mask: असम की इस दुल्हन की तस्वीरें हो रहीं सोशल मीडिया पर वायरल, मास्क बना वजह – assam bride and groom wears silk fabric made mask in their wedding amidst lockdown and covid 19

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

असम की एक दुल्हन के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग इसे शेयर और लाइक करते हुए, वर-वधू की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि इस कपल ने तो न्यूज में भी जगह बना ली है। इस जोड़े के यूं वायरल हो जाने के पीछे की वजह भी बेहद खास है, जिसे जान शायद आप भी इनकी तारीफ करने लगें।

कोविड-19 के कारण किए गए लॉकडाउन के बीच मिली ढील के कारण लोग न्यू नॉर्मल की ओर बढ़ रहे हैं। इस न्यू नॉर्मल में सैनेटाइजर से लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग शामिल हैं। यहां तक कि शादियों में भी इसका पालन करते हुए लोगों को देखा जा रहा है।

असम में हुई एक शादी में भी दूल्हा और दुल्हन ने अपने लिए कपड़े सिलवाए, तो उसके साथ स्पेशल मास्क भी स्टिच करवाए, जो उनके कपड़ों से पूरी तरह मेल खा रहे थे। यहां तक कि इनका फैब्रिक तक एक था। दूल्हा और दुल्हन ने असम सिल्क से बने पारंपरिक सफेद कुर्ता-धोती और साड़ी पहनी थी। इन पर गोल्डन बॉर्डर और पोल्क डॉट्स थे, जो उन्हें रिच लुक दे रहे थे।

वहीं मास्क की बात की जाए, तो दूल्हे के सिल्क के मास्क को सिंपल रखते हुए उस पर सिर्फ गोल्डन बॉर्डर लगाई गई थी। वहीं दुल्हन के मास्क पर ज्यादा काम किया गया था। उनके मास्क पर kingkhap एम्ब्रॉइडरी की गई थी, जिसके लिए गोल्डन और रेड कलर का इस्तेमाल किया गया था। इसे और खास बनाने के लिए टैसल भी लगाए गए थे।

लॉकडाउन में की इस कपल ने शादी, दुल्हन ने हर लहंगे के साथ सिलवाया मैचिंग मास्क

https://www.facebook.com/nandini.protim/posts/3414279851934756

दुल्हन ने मास्क भले ही लगाया हो, लेकिन उनका मेकअप पूरा किया गया था। खासतौर से आईज को काजल और आईलाइनर की मदद से बोल्ड लुक दिया गया था, ताकि मास्क के ऊपर वह हाईलाइट हो सकें। सिल्क साड़ी के साथ दुल्हन ने लाइट वेट गोल्ड जूलरी का सिलेक्शन किया था, जो लुक को परफेक्ट बना रहे थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here