पुलिस मामले की जांच कर रही है.
युवक के चिल्लाने से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. बताया जा रहा है कि युवक ने जान देने के बारे में पुलिस को भी फोन पर सूचना दे दी थी.
युवक के चिल्लाने से आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई. बताया जा रहा है कि युवक ने जान देने के बारे में पुलिस को भी फोन पर सूचना दे दी थी. लोगों ने समझा कि वह केवल डरा रहा होगा. फिर लोगों ने घटना की जानकारी बोधघाट पुलिस को दी. मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक युवक पानी की टंकी में कूद चुका था. टंकी के ऊपर काफी अंधेरा होने की वजह से युवक के शव को रात में नहीं निकाला गया. सुबह होने पर नगर निगम के पीएचई विभाग के कर्मचारियों के अलावा पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. साढ़े सात लाख लीटर वाली टंकी के पानी को पहले खाली कराया गया. उसके बाद शव को निकाला गया. रस्से की मदद से शव को नीचे उतारा गया इसके बाद शव पंचनामा करके पी म के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भेजा गया.
नहीं हुई पानी सप्लाई
इस मामले में निगम महापौर सफीरा साहू ने न्यूज 18 को बताया कि रात भर शव पानी में था. ऐसे में पानी पूरा संक्रमित हो गया. इस वजह से टंकी को पूरा खाली कराया गया है. उसमें दवा का छिड़काव करके टंकी को सूखने के लिए छोड़ा जाएगा. इसलिए आज सुबह और शाम को पानी वार्डवासियों को नहीं मिलेगा. वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रभावित वार्डों में टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जा रही है. अब वार्ड के लोगों को कल सुबह से पानी मिल सकेगा. वहीं सीएसपी हेमराज सिदार ने बताया है कि पूरी घटना की जांच के लिए बोधघाट थाने को जिम्मेदारी दी गई है.ये भी पढ़ें:
COVID-19: दो जिलों से मिले 14 नए मरीज, 17 घंटे में एक्टिव केस बढ़कर हुए 235
Weather Alert: तपती गर्मी के बीच जारी हुआ येलो अलर्ट, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में चलेंगे हीट वेव
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बस्तर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 26, 2020, 4:19 PM IST


