मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार शाम बागेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बागेश्वर बालाजी, सन्यासी बाबा, अष्टवीर हनुमान और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान राजनगर विधायक एवं बीजेपी जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उन्होंने भगवान हनुमान से बल, बुद्धि और सच्चे मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार शाम छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम पहुंचे। धाम पहुंचने के बाद उन्होंने बागेश्वर बालाजी के साथ सन्यासी बाबा, अष्टवीर हनुमान और प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान राजनगर विधायक और बीजेपी जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम भी मौजूद रहे। दर्शन के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वह बागेश्वर धाम आए हैं और बागेश्वर धाम जी के दर्शन किए हैं। उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर बल और बुद्धि देने तथा सच्चे मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


