रीवा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर और बैंक खातों से रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में बिहार और झारखंड के रहने वाले, पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, पीओएस मशीन, सिम और 30 फिंगरप्रिंट स्कैनर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है, पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 24 अगस्त को रामनगर निवासी मुकेश मिश्रा, अपनी पत्नी कल्पना त्रिपाठी के साथ एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। एटीएम में कार्ड लगाने के बाद, मशीन में तकनीकी समस्या बताकर आरोपी ने मदद करने के बहाने, कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनकी पत्नी के मोबाइल पर लगातार रकम कटने के मैसेज आने लगे, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की, मोबाइल टावर लोकेशन, और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने, बिहार और झारखंड तक आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार गुप्ता, इमरान अंसारी, कार्यानंद सरस्वती, मोहम्मद फैज अंसारी और अभिमन्यु कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों द्वारा एटीएम और बैंक खातों से धोखाधड़ी कर, रकम निकालना स्वीकार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4 लाख रुपये, एक लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन, एक पीओएस मशीन, 3 सिम और 30 फिंगरप्रिंट स्कैनर बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य मामलों, और गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
बाइट: भावना मरावी, एडिशनल एसपी