राजगढ़,,, राजगढ़ जिले के पाड़ली गुसाईं गांव में एक कलयुगी सगे बेटे ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने भैंस चोरी होने का और चोरों द्वारा हमला करने की कहानी गढ़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें बेटे बेटे पर कुछ शक हुआ पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में सारा मामला उजागर हो गया पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बेटे द्वारा अपने पिता से पेसो की मांग को लेकर विवाद चलता रहता है, बेटा पिता की हत्या कर जमीन बेच पैसा चाहता था। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ में बेटे ने जुर्म कबूल कर लिया।
बाइट – अमित तोलानी एस पी राजगढ़,