कुकड़ीखापा वाटरफॉल में फंसे नागपुर के 4 युवक, SDERF ने किया सकुशल रेस्क्यू

छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना अंतर्गत कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में रविवार सुबह नागपुर के 04 युवक फस गए जिन्हें SDERF की टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू किया गया…बताया जा रहा है कि नागपुर निवासी चारों युवक श्याम बोरकर,अथर्व,मनीष और सतीश रविवार सुबह घूमने के लिए कुकड़ी खापा वॉटरफॉल पहुंचे थे और इस दौरान फोटो और वीडियो बनाने के लिए वे नीचे चट्टानों तक पहुंच गए,इस दौरान वॉटरफॉल में धीरे-धीरे जल स्तर बढ़ता गया और युवाओं का निकलना नामुमकिन सा हो गया इसके बाद वे चारों युवक एक चट्टान पर बैठ गए और फिर मदद का इंतजार करते रहे,जब दूसरे पर्यटकों ने युवकों को फसे देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया तब जाकर युवकों का रेस्क्यू हो पाया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1683790.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here