राजगढ़। जिले के मलावर थाना क्षेत्र के कानरखेड़ी गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों की उम्र करीब 10 और 12 वर्ष बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चे तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तीनों पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख ग्रामीण ज्ञानसिंह ने तालाब में छलांग लगाकर एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो सगे भाइयों को नहीं बचाया जा सका।दोनों मृतक बच्चे सीलखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मलावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।