छतरपुर के लवकुशनगर में वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन टास्क के नाम पर 12 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।CSP अरुण कुमार सोनी के मुताबिक आरोपी टेलीग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर गूगल रेटिंग और ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर रकम जमा करवाते थे।
इसी तरह लवकुशनगर निवासी सरफराज अहमद से 12 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांजैक्शन कराकर धोखाधड़ी की गई।पुलिस ने अयान खान निवासी गुना और सोनाली जैन निवासी ईसागढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 62 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस अब पूरे साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बाइट, अरुण कुमार सोनी CSP


