रिश्ता बनाने से इनकार पर छात्रा की पिटाई!सहेलियों ने सुनसान जगह ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के सतना जिले में सनसनीखेज शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसकी ही सहेलियों का बेरहमी से मारपीट कर वीडिओ बनाकर प्रताड़ित किया है, जानकारी के मुताबिक एक छात्र से संबंध बनाने और दोस्त को खुश करने से इनकार करने पर चार सहेलियों ने पीड़िता को बेरहमी से निशाना बनाया, आरोपियों ने बहाने से छात्रा को पहले नगर वन के पास एक सुनसान जगह पर लें गई जहां लात-घूंसों और डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, इतना ही नहीं खौफनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, पूरे मामले में छात्रा और उसके परिजनों ने अब कोलगंवा थाने में शिकायत की है, जिसपर कोलगंवा थाना पुलिस ने आवश्यक जाँच कार्यवाही शुरू कर दी है ।वीओ :- छात्रा से मारपीट की घटना छ सितम्बर की बताई जा रही है, जिसका वीडिओ अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, वायरल वीडिओ में साफ दिखाई दें रहा है कि सूनसान इलाके में स्कूटी के पास मौजूद तीन लड़कियों ने मुँह को कपड़े से ढक रखा है और एक लड़की को गाली देते हुए पीट रही है,

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1683670.mp4

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि एक छात्र लगातार वाट्सएप पर पीड़िता को परेशान करता था, जब पीड़िता ने इस हरकत का विरोध किया तो कॉलेज की ही एक अन्य छात्रा ने उस पर अपने दोस्त के साथ रिश्ते बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, इनकार करने पर साजिश के तहत 6 सितंबर को आरोपी छात्रा पीड़िता को स्कूटर पर बैठाकर बाजार के बहाने ले गई और रास्ते में नगर वन के सामने सुनसान इलाके में पहुंच गई, वहां पहले से ही तीन अन्य लड़कियां मौजूद थीं जिन्होंने चेहरे ढक रखे थे, सभी ने मिलकर पीड़िता को घेरा और बेरहमी से पीटते हुए वीडियो कॉल के जरिए उस छात्र से माफी भी मंगवाई, जिसे वह नापसंद करती थी, पीड़िता शुरुआत में डर और परिवार की परिस्थितियों के कारण चुप रही, क्योंकि उसकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और पिता बाहर रहते हैं, लेकिन जब यह वायरल वीडियो किसी तरह एक स्थानीय रिश्तेदार के पास पहुंचा, तब जाकर इस पूरे मामले से पर्दा उठा, जिसके बाद ग्यारह सितंबर को पीड़िता ने परिजनों के साथ कोलगवां थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है, वहीं कोलगवां थाना टीआई ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो का परीक्षण करा लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज कर सभी आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अपराध पंजीबद्ध करने के निर्देश दे दिए गए हैं ।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1683677.mp4

बाइट :- देवेंद्र सिंह चौहान – CSP सतना ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here