Ayurvedic Treatment For Vitiligo, World Vitiligo Day: हल्दी और ये तेल मिटा देगा सारे सफेद दाग, बिना देर किए शुरू करें डॉ. के 4 उपाय – on world vitiligo day ayurvedic treatment for white patches on skin what to eat or not in vitiligo

हल्दी और सरसों का तेल का लेप

हल्दी और सरसों का तेल का लेप

हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सरसों के तेल के साथ बढ़िया इलाज साबित हो सकता है। सरसों के तेल में पिग्मेंटेशन बढ़ाने वाले गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर सफेद दाग पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा आराम मिलने तक रोज करते रहें।

देसी घी और काली मिर्च का उपाय

देसी घी और काली मिर्च का उपाय

काली मिर्च और देसी घी से सफेद दाग को बढ़ने से रोका जा सकता है। रोजाना यह उपाय करने से इम्युनिटी बढ़ने के साथ खून साफ होता है। आप 10 काली मिर्च को 10 ग्राम देसी घी में गर्म करें। फिर काली मिर्च निकालकर इस घी को नॉर्मल घी में मिला दें और रोजाना सेवन करें।

अदरक का जूस

अदरक का जूस

हल्दी की तरह अदरक के अंदर भी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और साथ में इम्युनिटी भी बढ़ती है। यह सफेद दाग का बेहतरीन घरेलू उपचार है। आप थोड़े से अदरक को कूटकर जूस निकालें और उसे छानकर पी लें।

ये चीजें ना खाएं

ये चीजें ना खाएं
  • खट्टे फल और चीजें
  • दही-लस्सी, मट्ठा
  • मैदा, उड़द की दाल
  • मांस-मछली
  • जंक फूड, आदि

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here