कांग्रेस नेता पूर्व राज्यपाल ने हिन्दू धर्म पर उठाए सवाल, बोले- एक दो करोड़ मुसलमान मर जाये तो गम नहीं

aziz qureshi controversial speeches

गंगा मैया, नर्मदा मैया की जय बोलना शर्म की बात, ये डूब मरने की बात

-aziz kureshi

विदिशा, ब्यूरो। देशभर में 22 करोड़ मुसलमान है एक दो करोड़ मर भी जाएं तो गम नहीं, मुसलमान किसी की गुलाम नहीं, क्यों वोट दे आपको? सद्भाभावना सम्मेलन में ऐसे विवादित बोल, किसी और ने नहीं, ​बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने बोले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित अल्पसंख्यक सद्भभावना सम्मेलन में कट्टर बयान देने वाले कुरैशी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे। आप हमारे घर बाजार जला दो, उनकी दुकानें जला दो, उनकी माओं की बेइज्जती करो, बच्चों को यतीम कर दो। तुम सुहागनों की मांग का सिंदूर पोंछ दो। हमारी बहिनों के हाथों की चूड़ियां तोड़ दो, हम एक हद तक बर्दाश्त करेंगे, लेकिन जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथो में चूड़ियां नही पहन रखीं। कुरैशी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि देश में 22 करोड़ मुसलमान हैं। एक करोड़ दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं। अजीज ने अपने ही कांग्रेसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग आज हिंदुत्व की बात करते हैं, गंगा मैया की जय नर्मदा मैया की जय बोलते हैं, यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है। अजीज ने कहा कि मुझे पार्टी से निकाले जाने का कोई डर नहीं है। उन्होंने कहा कि नेहरू के वारिश कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राऐं निकालते हैं, जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं, पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते है। ये बात डूब मरने वाली है। पूर्व राज्यपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की देश की सारी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस को भी मैं शामिल करता हूं, उनसे मैं कहना चाहता हूं वह अच्छी तरह समझ लें मुसलमान आपका गुलाम नहीं है, जो आप हुक़्म दें और आपके हुक़्म की तामील कर दी जाए। मुसलमान आपको वोट क्यों दे। आप उनको नौकरी देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं। फिर आपको वोट क्यों दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here