भगवान कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को घेरा, मंच से जताई नाराजगी

योग गुरु बाबा रामदेव ने झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान कृष्ण से जुड़े बयान पर नाराजगी जताई। रामदेव ने मंच से कहा कि देवी-देवताओं की तुलना करना और अवतारी पुरुषों को लेकर हंसी-मजाक करना उचित नहीं है।उन्होंने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना को लेकर पहले भी विवाद हुआ था। माफी मांगने और बांके बिहारी के दरबार में मत्था टेकने के बाद भी इस तरह की बातें दोहराना ठीक नहीं है। रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर ढोंग और पाखंड नहीं चलना चाहिए। व्यक्तिगत रूप से समझाने के बाद भी यदि कोई नहीं मानता, तो सार्वजनिक मंच से अपनी बात रखना जरूरी हो जाता है।दरअसल, यह विवाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए की गई टिप्पणी से जुड़ा है। बयान में भगवान कृष्ण के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों पर संतों और श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताई थी। विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका भगवान राम और कृष्ण में भेद करने का कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने भावनाएं आहत होने पर माफी भी मांगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here