babita phogat wedding viral video: प्रियंका चोपड़ा जैसा लहंगा पहन कुछ इस तरह दुल्हन बनी थीं बबीता फोगाट, Video वायरल – babita phogat wedding video with designer sabyasachi mukherjee in it resurfaces on internet again

रेस्लर बबीता फोगाट इन दिनों भले ही किसी और वजह से सुर्खियों में छाई हों, लेकिन इस बीच इंटरनेट पर उनकी शादी से जुड़ा एक विडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दुल्हन बनती नजर आ रही हैं।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

कुश्ती में कई बार देश का नाम रोशन कर चुकीं बबीता फोगाट ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के दिन को खास बनाने के लिए उन्होंने वही लहंगा चुना था, जो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में पहना था। सिंदूरी रंग के लहंगे में बबीता बेहद ब्यूटीफुल ब्राइड नजर आ रही थीं। इस लहंगे को डिजाइन करने वाले फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी से मुलाकात और दुल्हन बनने का एक विडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। क्लिप में इसकी झलक देखी जा सकती है कि कैसे बबीता अपने स्पेशल डे के लिए तैयार हुई थीं।

इस विडियो को सबसे पहले खुद सब्यसाची ने ही अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। इस क्लिप में कुश्ती के दौरान अग्रेसिव दिखने वाली बबीता के नेचर के दूसरे फ्रंट को देखा जा सकता है। शादी से पहले हर लड़की की तरह वह भी नर्वस थीं और डिसाइड नहीं कर पा रही थीं कि उन पर श्रृंगार अच्छा भी लगेगा या नहीं।

बबीता अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा के जैसा वेडिंग लहंगा पहनना चाहती थीं। इस इच्छा को सब्यसाची ने न सिर्फ पूरा किया बल्कि उन्हें एक खास तोहफा भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने बबीता के नाम एक इमोशनल लेटर भी लिखा था।

3,720 घंटों में तैयार हुआ था लहंगा

अब जरा थोड़ा सा प्रियंका चोपड़ा के लहंगे की डिजाइन्स की डीटेल को जान लिया जाए। इस लहंगे को तैयार करने में 3,720 घंटों का वक्त लगा था। एक इंटरव्यू में सब्यसाची ने बताया था कि प्रियंका अपनी इंडियन वेडिंग में लाल रंग का जोड़ा ही पहनना चाहती थीं। अमेरिकन और इंडियन कल्चर को ध्यान में रखते हुए ऐक्ट्रेस के शादी के जोड़े के लिए खास डिजाइन चूज़ किया गया था।

शादी के लहंगे पर कोलकाता के करीब 110 एम्ब्रॉइडर्स ने मिलकर एम्ब्रॉइडरी की थी। इसमें हैंड कट ओरगैंजा फ्लॉवर, सिल्क फ्लॉस से बनी फ्रेंच नॉट्स और कई लेयर्स का थ्रेडवर्क किया गया था। प्रियंका के लहंगे के ब्लाउज को हाफ स्लीव्स का रखा गया था, तो वहीं उनके लहंगे को बॉल गाउन- एस्क पैटर्न दिया गया था। इसके वेस्ट बेल्ट पर निक और प्रियंका दोनों के नाम भी थ्रेड से लिखे गए थे। वहीं जूलरी की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने जहां अपनी वेडिंग के लिए मुगल लुक चुना था, तो वहीं बबीता फोगाट ने डायमंड नेकपीस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका पहना था।

Web Title babita phogat wedding video with designer sabyasachi mukherjee in it resurfaces on internet again(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here