बागेश्वर धाम ने खोले स्थानीय श्रमिकों के लिए रोजगार के द्वार, कैंसर अस्पताल के निर्माण में क्षेत्रीय ग्रामीणों को मिल रहा काम, घट रहा पलायन

छतरपुर। सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम न केवल सनातन संस्कृति का केंद्र है बल्कि रोजगार देने में भी काफी आगे है। विभिन्न माध्यमों से जुडकर हजारों की संख्या में लोग बागेश्वर धाम मैं रोजगार पा रहे हैं। बागेश्वर धाम में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल अब स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार का माध्यम भी बन रहा है।अस्पताल के निर्माण कार्य में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में श्रमिक जुटे हुए हैं। स्थानीय स्तर पर काम मिलने से ग्रामीणों को रोजगार के लिए दूसरे शहरों और राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ रहा है।कैंसर अस्पताल का निर्माण करीब 300 फीट लंबाई और 150 फीट चौड़ाई वाले कैंपस में किया जा रहा है। निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।स्थानीय श्रमिकों को काम के अवसर मिलने से बागेश्वर आसपास 250 से अधिक ग्रामीण परिवारों की आय का जरिया उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो रहा है।महाराज श्री ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षणबागेश्वर महाराज ने निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से भी बातचीत की और स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार की जानकारी ली।महाराज श्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को उनके क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिलने से वे आर्थिक रूप से सशक्त और संपन्न हो रहे हैं। रोजगार के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम होने से ग्रामीण अपने परिवार के साथ रहकर ही आजीविका चला पा रहे हैं। कैंसर अस्पताल के निर्माण से जहां क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ रही है वहीं निर्माण कार्य में स्थानीय लोगों की भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है। बागेश्वर धाम में चल रहे निर्माण कार्यों ने आसपास के ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/10/1969334.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here