बागेश्वर महाराज की पांच दिवसीय रथ यात्रा कल से, बुंदेलखंड के पांच जिलों में पहुंचेगा सनातन का संदेश

छतरपुर। सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रथ यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय शेष है। सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बागेश्वर महाराज की पांच दिवसीय रथ यात्रा कल से शुरू होने जा रही है। बागेश्वर धाम से शुरू होने वाली इस यात्रा के माध्यम से बुंदेलखंड के पांच जिलों तक सनातन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।बागेश्वर महाराज की पांच दिवसीय रथ यात्रा को विधिवत प्रारंभ करने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस रथ यात्रा में संत महात्माओं, विद्वत जनों के साथ ही हजारों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। महाराज जी द्वारा लगातार सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और लोगों को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पांच दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक विचारों का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता पर जोरइस रथ यात्रा का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म के विचारों को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और लोगों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। यात्रा के माध्यम से धार्मिक जागरूकता बढ़ाने के साथ ही सनातन संस्कृति के महत्व को जनमानस तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here