Bandi Sanjay Takes Oath At Yadadri Temple In Wet Clothes To Prove His Claim – टीम KCR के आरोपों के बाद तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख ने मंदिर में गीले कपड़ों में ली शपथ

टीम KCR के आरोपों के बाद तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख ने मंदिर में गीले कपड़ों में ली शपथ

तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख बांडी संजय को अपने ऊपर पानी उड़ेलते और मंदिर के पुजारी के समक्ष शपथ लेते हुए देखा जा सकता है

हैदराबाद :

तेलंगाना के एक शीर्ष बीजेपी नेता शुक्रवार को गीले कपड़ों में यह शपथ लेने के लिए एक मंदिर पहुंचे कि राज्‍य के बीजेपी प्रमुख के तौर पर वे तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (TRS)की सरकार को अस्थिर करने की किसी कोशिश में शामिल नहीं थे. वीडियोज में तेलंगाना के बीजेपी प्रमुख बांडी संजय को अपने ऊपर पानी उड़ेलते और मंदिर के पुजारी के समक्ष शपथ लेते हुए देखा जा सकता है. संजय ने इस दौरान सीएम के. चंद्रशेखर राव का इंतजार भी किया जिन्‍हें भी संजय ने ऐसा करने की चुनौती दी थी.

यह भी पढ़ें

यायाद्रि के इस न‍रसिम्‍हा स्‍वामी मंदिर का सीएम केसीआर द्वारा जीर्णद्धार कर नए सिरे से भी बनाया गया है, उन्‍होंने इसे गौरव के तौर पर प्रचारित-प्रसारित किया है. यह मंदिर मनुगोडे (Munugode)के बेहद नजदीक है जहां गुरुवार को उप चुनाव होने वाले हैं.   

ये भी पढ़ें- 

विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप: तेलंगाना में TRS और बीजेपी आमने-सामने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here