बांग्लादेशी और अमेरिकी मूल की प्लस साइज इंफ्लुएंसर नबेला नूर उन हसीनाओं में से एक हैं, जो न केवल अपने वीडियोज की मदद से लोगों बॉडी पॉजिटिव महसूस कराने का मैसेज देती हैं बल्कि उनके पास ब्यूटी ट्रिक्स एंड टिप्स के लिए भी ढेरों आइडिया हैं। हालांकि, यह हसीना अब जल्दी ही मां बनने वाली हैं। जी हां, नबेला नूर अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती हैं, जिसकी खबर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी।
हालांकि, उनका चर्चा में होने का कारण उनका प्रेग्नेंट होना नहीं है बल्कि हाल ही में उनके परिवार वालों ने उनके लिए गोदभराई की रस्म का आयोजन किया था, जिसके लिए उन्होंने इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर का एक प्यारा सा लहंगा पहना था, जिसमें वह गजब की खूबसूरत लग रही थीं। (सभी फाइल फोटोज-इंस्टाग्राम)
Source link