देर रात पहुंचेंगे डीजीएम , डकैतों ने बंदूक की नोक पर लूट की घटना को दिया अंजामआरोपियों की तलाश में जिले की नाकेबंदी जारी, जिले में सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
सिंगरौली : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा शाखा में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। पांच हथियारबंद बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बैंक में घुसकर महज 15 मिनट के भीतर करीब 5 करोड़ का गोल्ड और 20 लाख रुपए नकद लूट लिए।
इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और कर्मचारियों व ग्राहकों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना दोपहर 12:35 बजे की है। बताया जा रहा है कि रात 9 बजे डीजेपी कैलाश मकवाना सिंगरौली पहुंचेंगे।हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के दौरान पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था, जिससे साफ जाहिर होता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। घटना के बाद हालात की गंभीरता को देखते हुए आईजी गौरव राजपूत और डीआईजी हेमंत चौहान सिंगरौली पहुंच गए हैं और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
फिलहाल पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है और सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी मनीष खत्री के मुताबिक चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दिनदहाड़े बैंक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। यह घटना पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान बनकर खड़ी हो गई है।डकैतों के हाथ में था पिस्टल और कट्टाप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए पांचों लुटेरे बैंक में दाखिल हुए। इनमें से चार के पास पिस्टल और एक के पास कट्टा था। अंदर घुसते ही उन्होंने एक राउंड फायर कर दिया, जिससे बैंक में मौजूद कर्मचारी व ग्राहक सहम गए।
इसके बाद सभी को एक जगह बैठाकर बदमाशों ने कैश काउंटर और लॉकर से रकम व सोना भरना शुरू कर दिया। इस दौरान एक लुटेरे ने खुटार निवासी खाताधारक विनोद अग्रहरि पर कट्टा के बट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके चेहरे से खून बहने लगा। वहीं बैंक की महिला मैनेजर को भी बदमाशों ने धमकाया। बताया गया कि एक आरोपी ने उनसे कहा कि तुम्हारा घर छत्तीसगढ़ में है, घर के लोगों को गोली मरवा देंगे , जिससे वहां मौजूद सभी लोग और अधिक भयभीत हो गए।छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमा सीलफरार होते समय एक आरोपी हेलमेट पहने हुए था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है।
शहर में इस तरह की यह पहली बड़ी बैंक डकैती बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा तत्काल शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर भी नाकेबंदी कर दी गई है, ताकि बदमाशों की घेराबंदी की जा सके।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसपुलिस टीम बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
इधर घटना के बाद नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पाल एवं भास्कर मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि भी बैंक पहुंचे। इधर पुलिस शहर से लेकर बॉर्डर एरिया पर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। चप्पे -चप्पे पर पुलिस निगरानी रख रही है लेकिन अभी पुलिस के हाथ खाली है। एसपी और टीआई को यहां से हटाया जाए मीडिया से बातचीत में भास्कर मिश्रा ने इस घटना को पुलिस की बड़ी नाकामी बताते हुए कहा कि जब दिनदहाड़े बैंक सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेगा। जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और पुलिस का खौफ समाप्त हो चुका है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक और बैढ़न टीआई को तत्काल हटाने की मांग भी की।
इस घटना के बाद आम लोगों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है।शहरवासियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। बैंक के अंदर फंसे लोगों ने दर्द किया बयांजब बैंक में लुटेरे घुसे और फायरिंग की तो बैंक के अंदर दहशत का माहौल पैदा हो गया। बैंक के अंदर फसे खाता धारक खुटार निवासी विनोद अग्रहरि ने बताया कि मैं क्रेडिट कार्ड के लिए आया था। जैसे पहुंचा और क्रेडिट कार्ड का बात कर रहा था तभी लुटेरे आए और फायरिंग कर दी।
मैं कुछ बोलता इसके पहले ही एक लुटेरे ने कट्टा की बात से मेरे चेहरे पर मार दिया और मैं लहू लुहान हो गया। वही आशीष पांडे अपनी पत्नी रीना पांडे को लेकर पैसा निकालने बैंक गए हुए थे। पैसा निकाल ही रहे थे कि लुटेरे आए और फायरिंग कर दी। इस मंजर को देख सभी डर सहम गए। इनका कहना हैबैंक में डकैती की घटना कारित हुई है। पांच आरोपी थे। असलहा दिखाकर बैंक में रखे पैसे और गोल्ड लूट कर भागे हैं। जिले की सीमाओं को सील किया गया है चार टीमें तलाश कर रही है। घटना के समय बैंक में कोई भी गार्ड नहीं था। 20 लाख रुपए नगद और 5 करोड़ का सोना लूट कर ले गए हैं।


