Banner With Pictures Of Nathuram Godse, Savarkar Removed In Karnataka – कर्नाटक में नाथूराम गोडसे और सावरकर की तस्‍वीरों वाले बैनर पर विवाद, बाद में हटाया गया

सावरकर और नाथूराम गोडसे के फोटो वाले पोस्‍टर को विवाद के बाद हटाया गया (प्रतीकात्‍मक फोटो)

मेंगलुरू:

कर्नाटक के सूरतकल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाओं से जुड़े हिंदू महासभा के एक स्थानीय नेता के उस बैनर पर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर की तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं. बहरहाल, विवाद बढ़ने से पहले ही नगर निकाय प्राधिकारियों ने गुरुवार को शिकायत मिलने के तत्काल बाद बैनर हटा दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिंदू महासभा के स्थानीय नेता राजेश पवित्रन ने यह ‘फ्लेक्स’ बैनर लगाया था. शिकायत मिलने के बाद मंगलुरु नगर निगम के आयुक्त के आदेश पर बैनर हटा दिया गया.

यह भी पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here