Benefits of Gargles with Turmeric-salt water : कोरोना काल में गरारा करने से मिलेगा फायदा, किचन में रखी इस चीज से तैयार करें पानी

कोरोना की दूसरी लहर भले ही शांत होती दिखाई दे रही हो, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। ज्ञात हो कि कोरोना वायरस आपके मुंह और नाक के जरिए ही आपके गले में प्रवेश करता है और इसके बाद ही आपके फेफड़ों तक पहुंचता है। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो गरारे करने से कोरोना वायरस को फेफड़ों तक पहुंचने से रोका जा सकता है, वहीं इसके जरिए गले में कोरोना वायरस का अंत हो किया जा सकता है।

लेकिन नमक के पानी में अगर आप रसोई में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ अन्य मसाले भी शामिल कर लें, तो इससे यह तरकीब और भी असरदार हो जाएगी। आइए जानते हैं ऐसे कौन से मसाले या तरकीब है। जिससे कोरोना वायरस को गले में ही समाप्त करना संभव है।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​गरारे करने के लिए सामग्री

  • एक गिलास गर्म पानी
  • आधा चम्मच हल्दी
  • आधा चम्मच नमक

गरारे का पानी तैयार करने की विधि

इसके लिए सबसे पहले आपको एक गिलास गर्म पानी लेना है। इस पानी के अंदर पहले आधा चम्मच हल्दी और फिर आधा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाना है। इसके बाद इसे कुछ देर गुनगुना होने के लिए छोड़ देना है। अब आपको इसके जरिए गरारे करने हैं। इससे आप कोरोना वायरस से बचे रह सकते हैं।

​सामग्री के लाभ

हल्दी –
हल्दी का उपयोग सदियों से व्यंजनों और घाव को भरने के लिए किया जाता है। इसके अंदर एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो आपको बहुत सी समस्याओं से दूर रखने का कार्य करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह कैंसर जैसे वायरस से लड़ने में भी सक्षम हैं।

पेट में बनती है खूब Acidity और गैस, तो हल्‍दी-अजवाइन का यह नुस्‍खा 2 मिनट में दिलाएगा राहत

​गर्म पानी –

आयुर्वेद हमेशा ही गर्म पानी पीने की सलाह देता है। गर्म पानी से किए गए गरारे आपके गले को आराम पहुंचाते हैं। बदलते मौसम में कई लोगों को गले में खराश की समस्‍या हो जाती है। यदि आपभी इससे परेशान हैं तो गर्म पानी से गरारा करें। इससे गले के अंदर की ड्रायनेस दूर हो जाएगी।

इम्यूनिटी बूस्टर काढ़े और घरेलू नुस्‍खों का न करें अंधाधुंध इस्‍तेमाल, वरना खतरे में आ सकती है आपकी जान

​नमक

नमक का उपयोग सदियों से गरारे करने के लिए किया जा रहा है। नमक के पानी से गरारे करने से गले का संक्रमण दूर करने का दावा हाल ही में हुई रिसर्च में भी किया गया है। इससे रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में जमा बलगम साफ करता है।

कितनी बार करें गरारा

आप दिन में तीन बार गरारे कर सकते हैं। लोगों को अक्‍सर खाना खाने के बाद गरारा करने की सलाह दी जाती है। नाश्‍ता, लंच और डिनर के बाद इसे किया जाना ठीक माना जाता है। ध्‍यान रखें कि गरारे का पानी ज्‍यादा गर्म न हो।

​इस पानी से ले सकते हैं भाप भी

हल्‍दी और नमक का वो पानी जो आपने गरारे करने के लिए तैयार किया है, यदि आप उससे भाप भी लेते हैं, तो भी आपको काफी आराम मिलेगा। गरारा करना, भाप लेना और सही तरह से मास्‍क पहनना, आपको कोरोना से बचा सकता है।

कोरोना को गले में ही खत्म करने में मदद करेगा ये पानी, सुबह और शाम करें गरारे

कोरोना को गले में ही खत्म करने में मदद करेगा ये पानी, सुबह और शाम करें गरारे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here