best arm tattoo ideas for men in 2020: बाजुओं पर खूब जचेंगे ये Arm tattoos, बनवाने की सोच रहे हैं तो यहां से लें आइडिया – what are some good arm tattoo ideas for guys in hindi

टैटू बनवाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अधिकांश पुरुष इसे न केवल एक्सप्रेशन का एक तरीका बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी मानते हैं। लोग अपने शरीर के कई हिस्सों पर अलग-अलग तरह के टैटू बनवाते हैं। हममें से अधिकांश लोग या तो पहले से ही टैटू बनवा चुके होते हैं, या किसी दोस्त से प्रभावित होकर टैटू बनवाने के बारे में सोचते हैं।

हालांकि यदि आप टैटू बनवाने से पहले कुछ रिसर्च नहीं करते हैं, तो यह आपके लिए बुरा साबित हो सकता है। हाइजीन का ख्याल रखने के साथ ही अच्छे टैटू आइडिया के बारे में सोचना बहुत जरूरी है। ज्यादातर पुरुष आर्म टैटू बनवाना पसंद करते हैं। इसका कारण यह है कि बांह बहुत अधिक संवेदनशील नहीं होता है और यहां फ्रिक्शन भी कम लगता है। दरअसल, फ्रिक्शन के कारण टैटू आसानी से हट जाता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए आकर्षक आर्म टैटू आइडिया।

आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट


यदि आप बड़ा टैटू बनवाना चाहते हैं, तो आर्टिस्टिक पोर्ट्रेट सबसे बेहतरीन आर्म टैटू है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इसे बनवाने के लिए हमेशा किसी बेस्ट टैटू आर्टिस्ट के पास जाएं, क्योंकि पोर्ट्रेट का टैटू बनाना बहुत कठिन होता है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि आपका टैटू खराब बने।

ट्राइबल टैटू


ट्राइबल टैटू बांह के ऊपरी हिस्सों पर सबसे ज्यादा अच्छे लगते हैं। इसे आमतौर पर कंधों से शुरू किया जाता है और एक घना डिजाइन और पैटर्न बनाया जाता है। यदि आप किसी अनुभवी टैटू आर्टिस्ट के पास जाएंगे, तो वह आपको कुछ मजेदार डिजाइन दिखाएंगे। इसके अलावा आप इंटरनेट से भी अपने लिए ट्राइबल टैटू डिजाइन खोज सकते हैं।

सीनिक आर्म टैटू


अगर आपको प्रकृति से बहुत प्यार है, तो आपके लिए सीनिक आर्म टैटू एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आप अपने बांह पर माउंटेन हाइक पिक्चर के साथ ही अपने मनचाही जगहों की सीनरी बनवा सकते हैं।

स्क्रिप्ट आर्म टैटू


स्क्रिप्ट आर्म टैटू में ऐसे शब्द या वाक्य लिखे जाते हैं, जो आपके लिए कुछ मायने रखते हैं। यह कोई नाम, तिथि या आपकी पसंद का कोई भी शब्द हो सकता है। स्क्रिप्ट आर्म टैटू को हमेशा कैलीग्राफी या किसी अन्य फंट में डिजाइन करवाएं। यह आर्म टैटू पुरुषों के बीच काफी पॉपुलर है।

स्लीव टैटू आइडिया


यह टैटू पूरे बांह पर बनता है। यह कई अलग-अलग डिजाइनों का मिश्रण होता है, जिन्हें एक साथ क्रिएटिव तरीके से बनाया जाता है। स्कल और गुलाब, पॉकेट वॉच स्लीव टैटू के कुछ उदाहरण हैं। डिजाइन के बीच की खाली जगह को भरने के लिए बैनर्स और स्वर्ल का इस्तेमाल किया जाता है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here