best hair care tips: Celebs Hair Care Secret: दीपिका से लेकर आलिया तक, बॉलीवुड की ये 7 हीरोइन बालों में लगाती हैं नारियल तेल और दही – kareena kapoor kangana ranaut alia bhatt to priyanka chopra bollywood actress hair care secrets

NBT

बॉलीवुड की हीरोइनों के खूबसूरत बाल अक्सर हम सभी को आकर्षित करते हैं। दरअसल, ये एक्ट्रेस अपनी स्किन के साथ ही बालों का भी खास ख्याल रखती हैं। ज्यादातर हीरोइन अपने बालों को हानिकारक हेयर प्रोडक्ट से बचाती हैं और इन्हें हेल्दी रखने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाती हैं।

इन अभिनेत्रियों में कंगना राणावत बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके बाल काफी कर्ली और खूबसूरत हैं। वह बालों की देखभाल के लिए अपनी दादी के नुस्खे फॉलो करती हैं। ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनके हेयर केयर सीक्रेट मार्केट के महंगे प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं।

अनुष्का शर्मा



अनुष्का अपने बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए गुनगुने तेल से मसाज करती हैं। वह बालों में तेल लगाए बिना शैंपू नहीं करती हैं। नारियल तेल की मसाज उनके स्कैल्प को हेल्दी और मजबूत रखती है।

Also read: तो साउथ की हीरोइन इस तरह रखती हैं अपने बालों का ख्‍याल



कटरीना कैफ



यह खूबसूरत एक्ट्रेस अपने बालों में फ्रूट ऑयल मसाज करती है। इसके अलावा रेगुलर हेयर स्पा और कंडीशनिंग कटरीना के सुंदर बालों का राज है।

प्रियंका चोपड़ा



प्रियंका अपने बालों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। इस एक्ट्रेस का हेयर केयर सीक्रेट दही है। आधे कप दही में दो नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प में लगाएं और 30 मिनट बाद बालों में शैंपू कर लें। इससे बालों में चमक आती है।

Also read: गॉरजस स्किन को देख नहीं चलता प्रियंका चोपड़ा की उम्र का पता, जानें क्या है दमकती त्‍वचा का राज

करीना कपूर खान



करीना महीने में कम से कम एक बार स्कैल्प में ऑयल मसाज करती हैं। वह अरंडी के तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम और नारियल तेल से मसाज करना पसंद करती हैं।

Also read: Kareena की खूबसूरती का राज आ गया सामने,आप भी ट्राय करें ये तरीका

दीपिका पादुकोण



यह एक्ट्रेस अपने बालों का खास ख्याल रखती है। दीपिका बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए ऑयल मसाज कराती हैं। इसके अलावा वह हानिकारक केमिकल और प्रदूषण से भी अपने बालों को बचाने की कोशिश करती हैं।

आलिया भट्ट



आलिया रोजाना विटामिन ए का भरपूर मात्रा में सेवन करती हैं। वह हर दूसरे दिन अपने बालों में शैंपू करती हैं। इससे बालों की गंदगी दूर हो जाती है।

जैकलीन फर्नाडिस



जैकलीन अपने बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए अंडे का हेयर मास्क लगाती हैं। इसके अलावा वह अपने बालों में नारियल तेल से मसाज करती हैं।

कंगना रनौत



कंगना शायद एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपने घुंघराले बालों को स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में देखती हैं। वह अपनी दादी की सलाह पर सप्ताह में तीन बार बालों में तेल लगाकार उन्‍हें भाप देती हैं।

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तरह स्वस्थ और मजबूत बाल पाने के लिए हर कोई उनके हेयर केयर टिप्स को आजमा सकता है। ये घरेलू नुस्खे बेहद किफायती और कारगर हैं। खास बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here