सलमान खान के साथ मैंने प्यार किया जैसी हिट फिल्म दे चुकी भाग्यश्री (Bhagyashree) सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। अपने फिटनेस वीडियो और टिप्स से वह फैंस को खूब लुभाती हैं। वहीं 52 की उम्र में भी हसीना का फैशन जबरदस्त देखने को मिलता है। हालांकि आपने शायद ही इस अदाकारा की बेटी अवंतिका दसानी (Avantika Dasani) को देखा होगा, जो स्टाइल के मामले में अपनी मम्मी से भी आगे हैं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @avantikadassani, indiatimes)
Source link

