Teacher slap beat student in front of whole class viral video korba darri news cgpg – स्टूडेंट ने बोला

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) से फिर एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Korba Teacher Viral Video) हुआ है. कोरबा के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2  में छात्र को पीटते शिक्षक का एक वायरल वीडियो सामने आया है. वायरल हो रहे वीडियो में टीचर क्लास में एक छात्र को बुरी तरह पीट रहे हैं. बताया जा रहा है वीडियो 18  दिसंबर का है. न्यूज़ 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन बैकफुट पर है. इस बात की भी जानकारी मिली है कि छात्र की पिटाई के बाद अभिभावक ने थाने में भी शिकायत की है.

हालांकि, प्राचार्य ने मामले को स्कूली स्तर पर ही रफा-दफा किए जाने की बात कही है. इस घटना से स्कूल  की साख पर सवाल खड़े हो रहे हैं. वायरल वीडियो में क्लास में शिक्षक एक छात्र को बुरी तरह से पीट रहे हैं. इस दौरान छात्र किसी बात को लेकर सॉरी कह रहा है. लेकिन टीचर इतने गुस्से में है कि वे कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है और लगातार छात्र के गाल पर तमाचे जड़ रहे हैं.

टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में टीचर पूरी क्लास के सामने छात्र को पीटते दिखाई दे रहे हैं. बताया जाता है कि वीडियो क्लास के ही किसी बच्चे ने अपने फोन पर कैप्चर किया. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: 23 से 30 दिसंबर के बीच छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 37 Train Cancel, देखें पूरी लिस्ट

मारपीट के दौरान क्लास के ही किसी छात्र ने चोरी-छिपे इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल की किरकिरी शुरू हो गई. संबंधित शिक्षक पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ा है. केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य ए नागमणि से मिलने के बाद शिकायत वापस लेने की बात भी सामने आई है. दर्री थाना प्रभारी  पौरुष पुर्रे ने बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह की जानकारी एक दिन पहले आई थी. लेकिन मामले में समझौते की बात दोनों पक्षों ने कही है.

आपके शहर से (कोरबा)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

Tags: Chhattisgarh news, Viral video




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here