होली के बाद भाईदोज के त्यौहार पर हजारों की संख्या में बहनें अपने भाइयों को टीका लगाने सागर की केंद्रीय जेल पहुंची। जेल अधीक्षक ने बताया कि भाईदोज के मौके पर जेल में सजा काट रहे कैदियों से उनकी बहनों से मिलने के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की जाती है। जेल के अंदर बने एक खुले मैदान में टेंट लगाकर बड़े स्तर पर मुलाकात की व्यवस्था की गई। अधीक्षक ने बताया कि दिन में लगभग 5 हजार बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर भाइदोज का त्यौहार मनाया। वहीं जेल में सजा काट रही 95 महिला बंदियों में से 50 महिला बंदियों से उनके भाइयों ने आकर टीका लगवाया। जेल में कड़ी व्यवस्था के बीच मुलाकात का समय खत्म होने पर बहिनों ने नम आंखों से भाइयों से विदा ली।
बाइट – मानेंद्र सिंह परिहार, (जेल अधीक्षक)