Bhilai Raipur Coronavirus Lockdown Live | Read Corona Virus Lockdown {Curfew} In Chhattisgarh Raipur Bhilai Bilaspur Raigad Korba (COVID-19) Cases Latest News and Updates | दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में पहरा, बाहर ही श्रद्धालुओं की लाइनें; सरकार ने बस-ट्रक ऑपरेटरों का 331 करोड़ रुपए टैक्स माफ किया

  • कोरोना के चलते नवरात्र में सारे मंदिरों के पट बंद हैं, कवर्धा में सदियों पुरानी खप्पर यात्रा पर रोक
  • एक अप्रैल के दिन कोरोना को लेकर झूठे मैसेज पर सरकार सख्त, केस दर्ज किया जाएगा

आदित्य तिवारी

आदित्य तिवारी

Apr 01, 2020, 12:46 PM IST

रायपुर. रायपुर. लॉकडाउन के 8वें दिन बुधवार को नवरात्र की अष्टमी भी है। ऐसे में लोग व्रत-उपवास के लिए सुबह सामान खरीदने निकले। हालांकि सारे मंदिरों के पट बंद हैं। कवर्धा में जिला प्रशासन ने सदियों पुरानी खप्पर यात्रा पर भी रोक लगा दी। दूसरी ओर कोरोना को लेकर अप्रैल फूल के मैसेज भेजने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई। सरकार ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने बस और ट्रक ऑपरेटरों को बड़ी राहत दी। उनका 331 करोड़ रुपए का टैक्स माफ कर दिया। प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से दो माह का राशन मुफ्त देने की घोषणा कर रखी है, जिसके बाद बुधवार से दुकानों के बाहर लाइन लग गई। 

धमतरी में विंध्यवासिनी मंदिर का पट बंद है। ऐसे में भक्तों ने बाहर से ही मत्था टेका और लौट गए। 

ट्रक ऑपरेटरों काे होगा 221 करोड़ रुपए का फायदा
दरअसल, परिवहन विभाग ने 31 मार्च 2013 तक की बकाया टैक्स, पैनल्टी और ब्याज को पूरी तरह से माफ करने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के बाद अब बस और ट्रक आपॅरेटरों को लगभग 221 करोड़ रुपए का फायदा होगा। इसके लिए एक मुश्त निपटान योजना के तहत बस-ट्रक ऑपरेटरों को साल 2013 से 2018 तक शासन को देय राशि में से 110 करोड़ रुपए की पैनल्टी को माफ किया जा रहा है। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि 1 अप्रैल 2013 से 31 दिसंबर 2018 के दौरान बस और ट्रक ऑपरेटरों को बकाया टैक्स और उस पर लगने वाले ब्याज की राशि का भी भुगतान एक अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक करके वन-टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ लिया जा सकता है। इसमें वाहन मालिक द्वारा टैक्स और ब्याज के भुगतान करने पर ही पैनल्टी पर छूट प्राप्त की जा सकती है।

कवर्धा में मंदिर के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़, दंतेश्वरी मंदिर में आरती

कवर्धा में महामाया मंदिर के बाहर श्रद्धालु लाइन लगाकर खड़े हैं। 

नवरात्र अष्टमी में कुछ जगहों पर मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी है। कवर्धा में सुबह से ही मंदिर के बाहर मातारानी के दर्शन और चढ़ावे के लिए लंबी लाइन लग रही। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए मंदिर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि श्रद्धालु पूजन और हवन में शामिल नहीं हो रहे हैं। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद है, लेकिन अंदर पूजन और हवन किया जा रहा है। 

राशन की दुकानाें पर सुबह से लगी लाइन

रायपुर में कटोरा तालाब के पास स्थित राशन की दुकान पर लगी लोगाें की लाइन।

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने एक अप्रैल से दो माह का निशुल्क राशन देने की घोषणा की थी। जिसके बाद बुधवार सुबह से राशन की दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए दुकान के बाहर गोले बनाकर लोगों को खड़ा किया गया है। 

लापरवाही बरतने पर बलौदाबाजार नान के जिला प्रबंधक निलंबित
कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने पर राज्य सरकार ने बालौदाबाजार के नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक संजय तिवारी को निलंबित कर दिया है। आवश्यक सेवाओं पर एस्मा लागू होने के बावजूद तिवारी बिना अवकाश स्वीकृत के नदारद थे। 

दिल्ली-श्रीनगर से लौटे धमतरी के पूर्व मेयर के पति समेत 8 पर एफआईआर
धमतरी में पुलिस ने पूर्व महापौर अर्चना चौबे के पति शरद चौबे समेत 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि यह सभी लोग 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर और दिल्ली घूम कर लौटे थे। इन लोगों ने इस जानकरी को प्रशासन और सरकार से छिपाया। आरोपियों में कांग्रेस नेता शरद चौबे के अलावा कन्हैया खत्री का भी नाम है। इन दोनों ने पुलिस पर दबाव बनाया और केस से नाम हटवा लिया। बाद में फिर नाम जोड़े गए।

अप्रैल फूल के चक्कर में सावधानी नहीं बरती तो केस दर्ज होगा
अप्रैल फूल पर गलत जानकारी देना या फेक मैसेज फैलाना मुश्किल में डाल सकता है। अफवाह फैलानों पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एक अप्रैल पर ऐसी कोई खबर या मैसेज खासकर कोरोनावायरस को लेकर बिल्कुल भी ना फैलाएं। अगर किसी ने ऐसा किया तो एफआईआर की जा सकती है। राज्य सरकार ने लोगों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील की। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here