भिंड सांसद महामहिमा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ करेंगी विदेश यात्रा।

भिंड। भिंड सांसद के लिए बड़ी उपलब्धि। महामहिमा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ करेंगी विदेश यात्रा।देश की महामहिमा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ भिंड-दतिया सांसद संध्या राय जाएंगी पुर्तगाल स्लोवाकिया की यात्रा पर। 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया में अध्ययन दौरे के लिए करेंगी प्रस्थान।इस यात्रा का उद्देश्य दो देशों के बीच वैश्विक संबंधों को मजबूती और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना होगा।भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं भिंड-दतिया लोकसभा सांसद संध्या राय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के साथ रहेंगी यात्रा पर।सांसद श्रीमती संध्या राय ने इस यात्रा पर अपने साथ लेने जाने हेतु राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपति मुर्मू का धन्यवाद व आभार किया व्यक्त।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here