bhumi pednekar pink gown: lifestyle bhumi pednekar pink gown style looks similar to priyanka chopra grammy white gown

1/6

भूमि पेडनेकर पर हो रहा प्रियंका चोपड़ा का असर!

भूमि पेडनेकर यह बात खुद स्वीकार कर चुकी हैं कि वह प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम को स्टॉक करती हैं। शायद इस स्टॉकिंग का ही असर है कि भूमि के फैशन पर भी अब ‘देसी गर्ल’ के स्टाइल की परछाई दिखने लगी है।

2/6

भूमि ने पहना डीप वी नेकलाइन का गाउन

अब आप भूमि के लेटेस्ट रेड कार्पेट अपीयरेंस को ही देख लीजिए, जिसमें वह डीप वी नेक डिजाइन का गाउन पहनी दिखाई दी थीं। यह गाउन प्रियंका चोपड़ा के उस वाइट गाउन जैसा लग रहा था जो उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान पहना था।

3/6

भूमि और प्रियंका की ड्रेस की मिलती-जुलती नेकलाइन डिजाइन

जिस तरह प्रियंका ने अपने वाइट गाउन से क्लीवेज एरिया को कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट किया था, उसी तरह भूमि भी करती दिखीं। हालांकि, भूमि की ड्रेस में नेक एरिया पर ट्रांसपैरंट मटीरियल लगा देखा जा सकता है।

4/6

भूमि पर हो रहा प्रियंका का असर

वैसे इस गाउन का हाई स्लिट डिजाइन भी इसे और बोल्ड लुक दे रहा था। वहीं भूमि का वेट लुक बैक कॉम्ब हेयरस्टाइल इसमें ग्लैमर एलिमेंट को ऐड करता दिखा। उनका यह लुक देखा जाए और उनके प्रियंका को फॉलो करने की बात को सोचा जाए तो आपको भी लगने लगेगा कि वाकई भूमि के फैशन से लेकर मेकअप पर अब प्रियंका का असर दिख रहा है।

5/6

इंडियन फैन्स को नहीं भाया था लुक

वैसे मिसेस जोनस के ग्रैमी लुक की बात करें तो उनके गाउन के लुक को जहां विदेश में तारीफ मिली तो वहीं उनके इंडियन फैन्स को यह लुक बिल्कुल भी नहीं भाया था।

6/6

लोगों ने बना डाले थे मीम्स

फैन्स ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका के इस टू मच बोल्ड लुक की आलोचना की थी। वहीं कई ने तो उन पर मीम्स भी बना डाले थे। (फोटो साभार: योगेन शाह और AFP)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here