Bigg Boss 12 Grand Finale Ceelebs Appeal To Their Fans To Give Votes To Sreesath To Make Him The Winner | Bigg Boss 12 Grand Finale : Sreesanth के लिए सेलेब्स ने मांगे जनता से वोट, क्या बनेंगे शो के विजेता?

Bigg Boss 12 Grand Finale : Sreesanth के लिए सेलेब्स ने मांगे जनता से वोट, क्या बनेंगे शो के विजेता?



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचा चुका है. अब फिनाले में कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है. आज रात 9 बजे से शो के होस्ट सलमान खान इस सीजन के फिनाले एपिसोड को लेकर आएंगे. शो में अब Top 5 कंटेस्टेंट्स श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, दीपिक ठाकुर और करणवीर बोहरा के बीच शो का ताज अपने नाम करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर शो का विजेता कौन बनेगा.

इस बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. बिग बॉस के अंदर की एक्सक्लूसिव खबरें देने वाले सोशल हैंडल ‘द खबरी’ के मुताबिक फिनाले से महज एक कदम दूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा और कॉमनर रोमिल चौधरी शो से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में खबर के मुताबिक अब श्रीसंत, दीपिका और दीपक ठाकुर टॉप 3 कंटेस्टेंट्स बन चुके हैं और अब इन तीनों के बीच शो की ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला होगा.

श्रीसंत के सपोर्ट में आये सेलेब्स

वहीं श्रीसंत को आम जनता के साथ साथ सेलेब्स का भी जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. सोशल मीडिया पर जहां श्रीसंत ट्रेंड कर रहे हैं तो वहीं फिल्म, टीवी और स्पोर्ट्स से जुड़े कई सेलेब्स श्रीसंत के लिए वोट अपील हो रही है. एक नजर डालते हैं उन सेलेब्स पर जो श्रीसंत को सपोर्ट कर रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here