Bigg Boss 12 Grand Finale In Few Minutes Time Salman Khan Will Announce Shows Winners Name | Bigg Boss 12 Grand Finale : कुछ ही देर में सलमान खान करेंगे शो के विजेता का ऐलान, लेकिन शो में आया एक ट्विस्ट

Bigg Boss 12 Grand Finale : कुछ ही देर में सलमान खान करेंगे शो के विजेता का ऐलान, लेकिन शो में आया एक ट्विस्ट



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचा चुका है. अब फिनाले में कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है. आज रात 9 बजे से शो के होस्ट सलमान खान इस सीजन के फिनाले एपिसोड को लेकर आएंगे. घड़ी सुइयां तेज हो चुकी हैं और फिनाले का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है. फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट्स के साथ साथ दर्शक भी बेचैन हैं. शो में अब Top 5 कंटेस्टेंट्स श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, दीपिक ठाकुर और करणवीर बोहरा के बीच शो का ताज अपने नाम करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर शो का विजेता कौन बनेगा.

अब कलर्स के ट्विटर हैंडल पर एक प्रोमो शेयर किया गया है. इसमें सलमान खान ये ऐलान करते हुए नजर आ रहे हैं कि फिनाले से पहले बिग बॉस ने एक बड़ा दांव खेला है और किसी एक कंटेस्टेंट को पैसे या शो की ट्रॉफी चुनने के लिए कहा है. अब कौनसा कंटेस्टेंट शो के फिनाले से बस एक कदम पहले ये बड़ा फैसला लेता है ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा.

इस बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. बिग बॉस के अंदर की एक्सक्लूसिव खबरें देने वाले सोशल हैंडल ‘द खबरी’ के मुताबिक फिनाले से महज एक कदम दूर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा और कॉमनर रोमिल चौधरी शो से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में खबर के मुताबिक अब श्रीसंत, दीपिका और दीपक ठाकुर टॉप 3 कंटेस्टेंट्स बन चुके हैं और अब इन तीनों के बीच शो की ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला होगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here