Bigg Boss 12 Spoiler Fan Will Raise Question On Romil And Somis Relationship In Mallishkas Show | Bigg Boss 12 Spoiler : RJ मलिश्का के शो में रोमिल और सोमी के रिश्ते पर उठेंगे सवाल

Bigg Boss 12 Spoiler : RJ मलिश्का के शो में रोमिल और सोमी के रिश्ते पर उठेंगे सवाल



बिग बॉस के आज के एपिसोड में पॉपुलर RJ मलिश्का की एंट्री होने वाली है जो बिग बॉस हाउस में फैंस से कंटेस्टेंट्स की अपने फेमस रेडियो शो के जरिये बातचीत करवाने वाली हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है. आज के एपिसोड में RJ मलिश्का रोमिल और सोमी के रिश्ते की सच्चाई जनता के सामने लाने की कोशिश करेंगी. RJ मलिश्का कंटेस्टेंट के साथ एक टास्क करती हुई नजर आएंगी जहां पर घर के सभी सदस्यों को जोड़ी में आकर फैंस के सवालों का जवाब देना होगा. इस टास्क के दौरान दीपक और सोमी की जोड़ी सबसे पहले आएगी. सबसे पहले मलिश्का दीपक और सोमी के रिश्ते पर सवाल करती हैं. इसके बाद फैंस सोमी और रोमिल के रिश्ते के बारे में तीखे सवाल करते हुए नजर आते हैं.
रोमिल से रिश्ते पर सवाल दागते हुए सोमी से एक फैन तो मां की कसम तक खाने के लिए कहता है जिसपर सफाई देते हुए सोमी कहती हैं कि उन्हें ऐसी बातों के लिए अपनी की मां की कसम खाने की जरुरत नहीं है.फैंस दीपक से रोमिल और सोमी के रिश्ते की वजह से जलने की बात पर भी सवाल उठाते हैं. जिस पर दीपक सफाई देते नजर आते हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here