Bigg Boss 12 Winner Dipika Kakar Ibrahim Gets New Tv Show | Bigg Boss 12 जीतने के बाद अब दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को मिला ये नया शो



टीवी की सिमर के नाम से पॉपुलर रही और हाल ही में बिग बॉस 12 की विनर बनी दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका एक बार फिर एक नए फिक्शन शो में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि नए शो में उनका अलग अवतार देखने को मिलेगा। वे टीवी शो के निर्माता-निर्देशक संदीप सिकंद (Sandiip Sikcand) के फिक्शन शो में एक नए अवतार में दिखाई देंगी। रिपोर्ट के मुताबिक ये शो एक परंपरागत लव स्टोरी होगी, जिसमें वे करण ग्रोवर के साथ नजर आएंगी। मजेदार बात ये है कि संदीप ने दीपिका कक्कड़ को बिग बॉस हाउस में जाने से पहले शो के लिए अप्रोच किया था।

लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद दीपिका प्रोड्यूसर से संपर्क करना चाहती थीं। मगर उन्हें लगा कि अब तक कास्ट फाइनल हो चुकी होगी। हालांकि अंत में दोनों इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आ गए हैं। इस बारे में अभी दीपिका और संदीप की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


रिपोर्ट के मुताबिक प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ”ये शो ऐसे दो लोगों की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो अपने प्यार को दूसरा मौका देना चाहते हैं। ससुराल सिमर का में बहू का रोल करने के बाद इस शो में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम अलग अवतार में नजर आएंगी।”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here