Bihar Assembly Election 2020: RJD Leader Tajashwi yadav nomination from Raghopur, challenges CM Nitish Kumar to contest against him – राबड़ी-तेजप्रताप का पैर छू नामांकन करने निकले तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को दी अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती

राबड़ी-तेजप्रताप का पैर छू नामांकन करने निकले तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को दी अपने खिलाफ लड़ने की चुनौती

विपक्षी महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव.

पटना:

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरा और नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती दी है कि वो उनके खिलाफ बिहार विधान सभा चुनाव लड़कर दिखाएं. राघोपुर से नामांकन करने से पहले तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब बिहार में नयी सोच की सरकार चाहिए. उन्होंने कहा, “हम नीतीश जी को चुनौती देते हैं कि वो अपने गृह ज़िले में कोई एक विधान सभा सीट चुन लें. वहां से वो भी लड़ें और हम भी चुनाव लड़ेंगे. लेकिन वहाँ से हम लड़ेंगे और उन्हें हरायेंगे.”

यह भी पढ़ें

तेजस्वी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा और कहा कि नीतीश कुमार ने उन्हें बिहार में घुसने नहीं दिया और प्रचार करने नहीं दिया. तेजस्वी ने कहा कि उनका गठबंधन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा. उन्होंने पूछा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार में बेरोजगारी दर 46.6 फीसदी क्यों है? उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के 15 साल में राज्य में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी, पलायन क्यों है? 

नीतीश कुमार को क्या अपने 15 सालों पर भरोसा नहीं है?

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और जेडीयू के नेता मुद्दों से ध्यान हटाना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता उन्हें करारा जवाब देगी. इससे पहले तेजस्वी ने राघोपुर रवाना होने से पहले मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार के लोग चुनाव में लालू जी को मिस कर रहे हैं. राघोपुर में दूसरे चरण में तीन नवंबर को चुनाव होना है.

वीडियो: बिहार : केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, RJD सरकार आई तो आतंकी पनाह लेंगे




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here