छतरपुर फोरलेन पर मौत से खेलता बाइक सवार, खतरनाक स्टंट का VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो-झांसी फोरलेन पर एक युवक का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक सवार तेज रफ्तार में सड़क पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ती नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो खजुराहो-झांसी फोरलेन का है, जहां युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए खतरनाक करतब दिखा रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब स्थानीय लोगों ने युवक को इस तरह जानलेवा स्टंट करने से रोका, तो उसने लापरवाही भरा जवाब देते हुए कहा कि उसने अपने घरवालों से इसकी अनुमति ले रखी है। युवक का यह बयान और हरकतें लोगों को और हैरान कर गईं।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है और युवक की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here