Bilaspur News In Hindi : Chhattisgarh : young man also killed three neighbors including his mother in Ambikapur | युवक ने 3 बुजुर्गों समेत 4 की हत्या की; मां पर धारदार हथियार से वार किया, बचने के लिए पड़ोसी के घर छिपी तो उन्हें भी मार दिया

  • सीतापुर क्षेत्र के देवगढ़ गांव में देर रात की घटना, कारण स्पष्ट नहीं
  • आरोपी ने बैलों और मुर्गियों को भी मार डाला, ग्रामीण बोले- मानसिक रूप से विक्षिप्त

दैनिक भास्कर

Apr 05, 2020, 12:25 PM IST

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार देर रात एक युवक ने तीन बुजुर्गों समेत चार लोगों की हत्या कर दी। युवक ने पहले मां पर धारदार हथियार से वार किया। इस दौरान उसकी मां बचने के लिए पड़ोसी के घर जाकर छिप गई तो आरोपी ने उन्हें भी मार डाला। युवक ने वहां पशुओं को भी मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिकर रूप से बीमार है। 

सीतापुर क्षेत्र के गांव देवगढ़ निवासी ईश्वर राम (25) ने शनिवार देर रात करीब 11 बजे मां राजकुंवर बाई पैकरा (60) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान वह जान बचाकर पड़ोसी के घर छिपने के लिए भागी। पीछे से आराेपी भी आ गया। उसने वहां मां की हत्या करने के साथ ही पड़ोसी मनबसिया पैकरा (70), जवर साय (70) और मोहनराम बरगाह (50) की भी हत्या कर दी। 

इसके बाद घर में बंधे तीन बैलों और वहां मौजूद सात मुर्गियों को भी मार दिया। सूचना मिलने पर रात में ही पुलिस गांव में पहुंची। आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अस्पताल में हाथ-पैर बांधकर रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। हालांकि अभी तक वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

पहले मुर्गों की बलि दी, मां-पत्नी को मारपीट कर भगाया

बताया जा रहा है कि रात में आरोपी ईश्वर राम ने अपनी मां और पत्नी को मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद घर में 11 मुर्गों की बलि देकर पूजा-अर्चना की। फिर पत्नी और मां को तलाश करने के लिए निकला। उसकी मां और पत्नी डर से पड़ोस के यहां जाकर छिप गए थे। आरोपी वहां पहुंचा और पत्नी-मां के बारे में जानकारी करने लगा। नहीं बताने पर नयन साय के घर में बंधे एक गाय और दो बैल की टांगी से मारकर हत्या कर दी। 

गाय-बैल की आवाज सुनकर नयन साय की मां घर से बाहर निकली तो उस पर टांगी से कई वार कर हत्या कर दी। फिर अन्य लोगों को भी मार डाला। बाद में भागकर घर में छिप गया। गांव में लोगों ने शोर सुना तो बाहर निकले। वारदात देखकर आक्रोशित हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here