CM मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, जीत का किया दावा

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।आशुतोष तिवारी ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया। नामांकन के दौरान भाजपा ने भी शक्ति प्रदर्शन करते हुए समर्थकों की बड़ी भागीदारी दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here