भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया के जरिए दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नक्सलवाद पर बड़ी कार्रवाई हुई है और इसका दायरा काफी कम हो गया है। भाजपा के मुताबिक 2014 तक नक्सलवाद मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल सहित कई राज्यों में फैला हुआ था।
भाजपा का कहना है कि मोदी सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के साहस और विकास कार्यों की निरंतर धारा के कारण अब नक्सलवाद सिमटकर केवल 7 जिलों तक रह गया है।
भाजपा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी जारी करते हुए इसे “संकल्प से सिद्धि तक का सफर” बताया है और कहा है कि जब इरादे मजबूत और नीति स्पष्ट हो, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी खत्म हो सकती है।