BJP MP Tejasvi Surya says, Bengaluru has become epicentre of terror activities – BJP सांसद तेजस्वी सूर्या बोले- आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया बेंगलुरू, NIA के दफ्तर की मांग 

BJP सांसद तेजस्वी सूर्या बोले- आतंकी गतिविधियों का अड्डा बन गया बेंगलुरू, NIA के दफ्तर की मांग 

आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन गया है बेंगलुरू: तेजस्वी सूर्या

नई दिल्ली :

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने रविवार को दावा किया कि बेंगलुरू आतंकवादी गतिविधियों (Terror Activites) का केंद्र बन गया है. इस सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का एक स्थायी कार्यालय कर्नाटक की राजधानी में स्थापित करने की मांग की है. भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के अगले ही दिन सूर्या ने कहा कि बेंगलुरू में कई आतंकी मोड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है. 

सूर्या ने दावा किया कि आतंकी संगठन शहर को अपनी गतिविधियों का केंद्र बनाना चाहते हैं. सूर्या ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने इस सिलसिले में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और बेंगलुरू में एनआईए का कार्यालय खोलने का आग्रह किया, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस हो और जहां पर्याप्त संख्या में कर्मचारी हों. उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री ने मुझे आश्वस्त किया है कि जल्द से जल्द पुलिस अधीक्षक स्तर के एक अधिकारी की निगरानी में एक स्थायी कार्यालय खोलने के लिए वह अधिकारियों को निर्देश देंगे.” 

लोकसभा में बेंगलुरू दक्षिण सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले सूर्या ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में भारत का सिलिकन वैली आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन गया है. जांच एजेंसियों द्वारा की गई गिरफ्तारियां और अन्य खुलासों से यह स्पष्ट भी हो गया है.” 

भाजपा में मिली नयी जिम्मेदारी के बारे में उन्होंने कहा कि वे भाजयुमो अध्यक्ष के रूप में सबसे पहले बिहार का दौरा करेंगे और पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में अक्टूबर और नवम्बर माह में होंगे.

वीडियो: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी संगठन में किए कई बड़े बदलाव

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here