बीजापुर में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. (सांकेतिक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. सोमवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) के मारे जाने का दावा सुरक्षा बल के जवान कर रहे हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 28, 2020, 12:07 PM IST
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के पेद्दापाल और हीरानार के जंगलों में आज नक्सलियों के प्लाटून टीम से डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों का सामना हुआ. नक्सलियों की ओर से सुरक्षा बल के जवानों पर फायरिंग की गई. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मारे जाने का दावा किया जा रहा है. मारे गए नक्सली की पहचान फिलहाल नहीं की जा सकी है.
तीन दिन पहले निकली थी टीम
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले एंटी नक्सल आॅपरेशन के लिए डीआरजी और सीआरपीएफ की टीम गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में निकली थी. टीम एड़ेसमेट्टा, पीडिया, अंडरी, तामोड़ी, हीरानार व पेद्दामार के इलाकों में सर्चिंग कर रही थी. इसी दौरान बीते रविवार को तीन अलग अलग मुठभेड़ नक्सलियों के साथ हुई. इसमें कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन किसी का भी शव बरामद नहीं हुआ. इसके बाद आज सुबह फिर से नक्सलियों की प्लाटून टीम से जवानों का सामना हुआ और मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.


