Thursday, March 28, 2024
HomeBreaking Newsमध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में जुटी बीजेपी, दिग्विजय का खुलासा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार गिराने में जुटी बीजेपी, दिग्विजय का खुलासा

कांग्रेस MLA को 25 से 35 करोड़ का ऑफर देने का आरोप

दिग्विजय बोले, मध्यप्रदेश को कर्नाटक नहीं बनने देंगे


बीजेपी नेता गोपाल भार्गव बोले- दिग्विजय को आया होगा सपना

भोपाल/ नईदिल्ली
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सनसनीखेज आरोप लगाया है कि बीजेपी मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) की कमलनाथ सरकार (Kamal nath Govt) को गिराने का फिर प्रयास कर रही है।
संसद भवन (parliament) में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस (Congress) से राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों को 25 से 35 करोड़ रुपये का ऑफर दिया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की अगुवाई में बीजेपी (Bjp) केंद्रीय नेतृत्व की शह पर ये कोशिश हो रही है। दिग्विजय ने कहा कि शिवराज को CM और नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) को डिप्टी CM बनाने पर उनके बीच सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को कर्नाटक (Karnataka) बनने नहीं देंगे।
इधर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव (Gopal Bhargav) ने कहा कि दिग्विजय सिंह को रह रह कर ऐसे सपने आते हैं। बीजेपी सरकार गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरेगी तो अपने अंतर्विरोध से गिरेगी।

झूठ बोल रहे दिग्विजय: शिवराज

इधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ बोल कर सनसनी फैला रहे हैं। उनके दिमाग को कोई नहीं पढ़ सकता। दिग्विजय सिंह के आरोप में कोई सत्यता नहीं। उनका कोई काम मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास फंसा होगा इसलिए वे दबाव बना कर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे होंगे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS