lifestyle alia bhatt shraddha kapoor malaika arora who wore zimmerman better
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब आलिया-मलाइका को देख लोग सोच में पड़ गए

बॉलीवुड गलियारे में फैशन फेसऑफ इन दिनों बेहद सामान्य हो गया है। हम अक्सर अपने फेवरेट सितारों को एक जैसे आउटफिट पहने हुए देखते हैं। इसकी वजह बहुत हद तक कैची ड्रेसेस और फुटवियर भी है, लेकिन ऐसा भी क्या फैशन जब बॉलीवुड की तीन स्टाइलिश क्वींस एक जैसे ही कपड़ों को खरीद लें। ऐसा ही कुछ हमें आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के साथ भी देखने को मिला, जब ये हसीनाएं एक जैसे कपड़ों में दिखाई दीं।
2/6
लक्जरी ब्रांड की थी ड्रेस

जिस ड्रेस को लेकर मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और श्रद्वा कपूर की दीवानगी देखने को मिल रही है,वह ड्रेस Australia की लक्जरी ब्रांड Zimmermann की है, जिसकी कीमत 52000 रुपए है।
3/6
किस एक्ट्रेस ने पहनी पहले

बता दें जिस Zimmermann फ्लोरल ऑउटफिट को लेकर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस के इतने भाव बढ़ रहे थे, वह ऑउटफिट सबसे पहले श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के ट्रेलर लॉन्च में पहनी थी।
4/6
…तो इन्होंने किया कॉपी

वहीं, कुछ महीने बाद मलाइका अरोड़ा ने भी इस फ्लोरल ऑउटफिट को कॉपी किया था, जिसके साथ उन्होंने वैलेंटिनो के डिज़ाइन किए हुए ग्रे सीक्विनड वेजेस को पहना हुआ था।
5/6
आलिया तो लग रहीं सुपर क्यूट

इस पेस्टल पिंक फ्लोरल लेस ड्रेस में आलिया भट्ट की खूबसूरती देखते ही बन रही थी, उन्होंने बेल आस्तीन और V नेकलाइन वाले ऑउटफिट को सॉफ्ट मेकअप और स्ट्रेपी हील्स के साथ स्टाइल किया था।
6/6
प्रीति जिंटा भी हैं लिस्ट में

आलिया भट्ट-मलाइका अरोड़ा और श्रद्धा कपूर के प्रीति जिंटा को भी ऐसी एक फ्लोरल लेस ड्रेस में देखा गया था। हालांकि, वह बात अलग है कि प्रीति जिंटा की ड्रेस का रंग इन तीनों एक्ट्रेसेस से एकदम हटकर था। प्रीति ने फिल्म प्रमोशन के लिए रॉयल ब्लू कलर का ऑउटफिट पहना था।
Source link


