bollywood actress saree look: lifestyle deepika padukone-katrina kaif-alia bhatt saree look

1/6

किसका साड़ी लुक है सबसे बेस्ट

किसका साड़ी लुक है सबसे बेस्ट

जब भी बात बॉलीवुड अभिनेत्रियों के फैशनेबल लुक्स की आती है तो हम और आप उनके स्टाइलिश साड़ी सिल्हूट के बारे में बात करना नहीं भूलते। जी हां, बी-टाउन में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो अपने साड़ी अवतार के लिए काफी फेमस हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ से करीना कपूर तक ने यूं तो हेवी गाउन से लेकर शार्ट ड्रेसेस, सूट से लेकर तक में हमें काफी इम्प्रेस किया है। लेकिन जब दीवाज के साड़ी लुक्स को चयन करने की बात आती है, तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हमने सोचा क्यों न इस काम में थोड़ी आपकी मदद ले लें, इन तस्वीरों को देखकर आप हमें बताएं किसका साड़ी लुक सबसे बेस्ट है।

2/6

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

साड़ियों के लिए दीपिका पादुकोण की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन हो या फिर रेड कार्पेट इवेंट, हर जगह वह एक से बढ़कर एक साड़ी में नजर आती हैं। सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई वाइट शीर साड़ी में दीपिका की खूबसूरती देखते ही बन रही है। मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिप कलर उनके सी लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

3/6

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई मल्टी स्ट्राइप साड़ी में आलिया किसी परी से कम नहीं लग रहीं। मिनिमल मेकअप के साथ ब्लैक बिंदी मिडिल पार्टेड क्लासिक बन और लंबे-लंबे डैंग्लर्स उनके इस लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

4/6

करीना कपूर

करीना कपूर

करीना कपूर खान फैशन वर्ल्ड की मालकिन हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि वह कभी भी अपने लुक्स से हमें निराश नहीं करती हैं। ‘द कपिल शर्मा शो’ पर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं करीना इस दौरान पिकाचिका की कस्टम हैंडमेड प्रिंट साड़ी पहने नजर आई थीं, जिस पर ‘बेबो’ नाम के पल्ले ने उनके लुक को सबसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़।

5/6

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

अगर आपने कटरीना के पुराने लुक्स पर गौर किया हो तो आप देखेंगे कटरीना को रेड कलर से कुछ ज्यादा ही लगाव है। अनीता डोंगरे की डिज़ाइन की हुई फ्लोरल प्रिंट रेड साड़ी में कटरीना हर बार की तरह काफी प्यारी लग रही हैं। मिनिमल मेकअप के सतह ब्लैक बिंदी उनके इस लुक को कम्पलीट कर रही है।

6/6

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

द डेस्टिनेशन वेडिंग एडिट कलेक्शन को ध्यान में रखकर तैयार की गई पेस्टल पिंक साड़ी में प्रियंका कमाल की लग रही हैं। ब्लशी न्यूड मेकअप के साथ स्मोकी आईज, Puce लिप कलर में उनका यह लुक एकदम परफेक्ट है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here