lifestyle kangana ranaut to priyanka chopra look stylish in handloom saree
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब इन एक्ट्रेसेस को साड़ी में देख उड़ गई नींद

बॉलीवुड गलियारे में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो हमेशा ही साड़ियों की सबसे बड़ी प्रशंसक रही हैं। ऐसे में जब भी बात आती है सबसे अच्छी और बेहतरीन साड़ी चुनने की, तो वे अक्सर ‘वोकल फॉर लोकल’ नियमों को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय साड़ियों का चयन करती हैं। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं उन एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स, जिन्होंने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में साड़ी को खूबसूरत अटायर बन दिया।
2/6
प्रियंका चोपड़ा

‘उमंग’ मुंबई पुलिस शो को अटेंड करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा हाउस ऑफ मसाबा और एकया बनारस की इलेक्ट्रिक ब्लू सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। चांदी के बॉर्डर के साथ बड़े-बड़े फूलों वाली इस साड़ी में देसी गर्ल की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
3/6
दीपिका पादुकोण

साड़ियों के प्रति बॉलीवुड की मस्तानी की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। कपिल शर्मा की रिसेप्शन पार्टी में नई-नवेली दुल्हन की तरह तैयार होकर पहुंचीं दीपिका पादुकोण इस दौरान राव मैंगो की डिज़ाइन की हुई सिल्क की साड़ी में नजर आई थीं।
4/6
कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर आपको कॉटन प्रिंट से लेकर सिफॉन, यहां तक कि सिल्क साड़ियों को पहने हुए दिख जाएंगी। पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने एक गोल्डन सिल्क की साड़ी को मैचिंग के कोर्सेट और बैंगनी रंग के ग्लव्स के साथ पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
5/6
श्रद्धा कपूर

अपनी मम्मी की वॉर्डरोब से चुनी श्रद्धा कपूर बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी में एकदम कमाल की लग रही थीं। सटल मेकअप के साथ गोल्डन चोकर और बालों को गजरे में स्टाइल किया हुआ श्रद्धा कपूर का यह लुक दीवाली पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।
6/6
रेखा

जब भी हम भारतीय हथकरघा (इंडियन हैंडलूम) साड़ी की बात करते हैं, तो हमारे जेहन में रेखा का नाम सबसे पहले आता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इंडियन हैंडलूम को उन्होंने जिस ग्रेस के साथ घर-घर पहुंचाया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
Source link


