lifestyle bollywood actresses who fell on the ramp
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब चलते-चलते गिर पड़ी ये एक्ट्रेसेस

अगर आपको लगता है कि एक परफेक्ट फेस और बॉडी आपको रैंप के लिए फिट बनाता है तो एक बार फिर से सोच लें। जी हां, हम इस बात को मानते हैं कि रैंप पर चलने के लिए ग्रेस, स्टाइल और आत्मविश्वास का होना बहुत जरूरी है, लेकिन कभी-कभार इन चीजों के बाद भी मॉडल्स को अपने ऊप्स मोमेंट का सामना करना पड़ जाता है। हालांकि, फैशन शो के दौरान रैंप पर गिरते या वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना हर एक मॉडल के लिए कभी न भुलाए जाने वाले हादसे की तरह है, लेकिन इन बातों को दरकिनार कर फिर से उसी कॉन्फिडेंस के साथ चलना ही एक कला है। ऐसे में आज हम आपको दिखा रहे हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की एक लिस्ट, जो कैटवॉक करते हुए या तो गिर गईं या फंस गईं।
2/6
कंगना रनौत

बॉलीवुड की स्टाइल दीवा कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘फैशन’ में विश्वास और फुल कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर वॉक किया। हालांकि, जब वास्तविक रूप से रैंप पर चलने की बात आई तो अभिनेत्री रैंप पर बुरी तरह से विफल रहीं।
3/6
पूनम ढिल्लन

दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लन को रैंप पर गिरने के दौरान काफी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा। एक फैशन इवेंट में, पूनम को डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए रैंप पर वॉक था। लाल चमकदार साड़ी और हाई हील्स में धमाकेदार एंट्री करने वाली पूनम एक मिनट बाद ही रैंप पर फंसी और चेहरे के बल गिर गईं।
4/6
सोनाक्षी सिन्हा

‘दबंग’ अभिनेत्री, जो आमतौर पर मीडिया इंटरैक्शन के दौरान बहुत कॉन्फिडेंट दिखाई देती हैं लेकिन रैंप पर उनका कुछ और ही हाल देखने को मिला। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के ग्रैंड फिनाले में सोनाक्षी गोल्डन गाउन पहनकर विश्वास के साथ अपना वॉक पूरा कर रही थीं, लेकिन इसी बीच उन्हें एक oops मूमेंट का शिकार होना पड़ा।
5/6
सुष्मिता सेन

साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली सुष्मिता कैटवॉक के लिए एक जाना-माना नाम है। हालांकि, मॉडल-कम-अभिनेत्री को भी एक उस पल का सामना करना पड़ा, जब वह लगभग रैंप पर बुरी तरह फंस गई थीं। सुष्मिता का लाल दुपट्टा उनकी पैरों की एड़ी में आ फंसा और वह रैंप पर गिर गई।
6/6
सोना महापत्रा

अनीता डोंगरे के लिए रैंप पर उतरी सोना महापत्रा के शुरूआती स्टाइल ने तो सभी को खूब इम्प्रेस किया, लेकिन जैसी मोहतरमा वहां बैठे दर्शकों के साथ फ्रेंडली हुईं, वैसे ही उन्हें oops मूमेंट का सामना करना पड़ा।
Source link


