Boyfriend stabbed by three minors while protecting his Girlfriend Police United Kingdom Murder | UK: Girlfriend को 3 बदमाशों से बचाते वक्त Boyfriend की हत्या, चाकूओं से गोद-गोदकर मार डाला

नॉर्थ हैंपटन: यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) के नॉर्थ हैंपटन से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक 16 साल के नाबालिग को तीन लोगों ने चाकुओं से गोद-गोदकर मौत (Boyfriend Stabbed While Protecting His Girlfriend) के घाट उतार दिया. वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जा रहा था, तभी बदमाशों ने घेरकर उसके ऊपर हमला कर दिया.

गर्लफ्रेंड को बचाने की कोशिश कर रहा था पीड़ित

डेली मेल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित रॉयन पेनीकुक अपनी गर्लफ्रेंड को बचाते समय बदमाशों को हाथों मारा गया. वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मच हुआ है. दिन-दहाड़े ऐसी वारदात होने से लोग सहमे हुए हैं.

ये भी पढ़ें- सुशील कुमार का खुलासा, सागर को कॉलर पकड़ने पर मिली मौत; जानें उस रात की पूरी कहानी

पीड़ित परिवार ने पुलिस से की ये मांग

मृतक रॉयन के परिजनों ने कहा कि रॉयन की मौत के बाद हम सब बहुत दुखी हैं. हम अकेले हो गए हैं. हम शब्दों में अपना दर्द नहीं बता सकते हैं. उसकी उम्र अभी महज 16 साल थी. उसके सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी थी. लेकिन बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी. हम मांग करते हैं कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे.

हत्या के मामले में अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग रॉयन की हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों में से दो की उम्र 17 और तीसरे की उम्र सिर्फ 15 साल है. इन लोगों ने मंगलवार शाम को रॉयन पेनीकुक को बेरहमी से मार डाला.

ये भी पढ़ें- महज 55 दिन में अनाथ हो गए 577 बच्चे, पढ़िए इनकी मदद की ये अनोखी कहानियां

उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हत्या के पीछे किसी और का हाथ तो नहीं है. इसके अलावा पूछताछ करके आरोपियों से रॉयन को मारने की वजह का पता भी लगाया जा रहा है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here